Tata Tech IPO में लगा दें पैसा, चमक उठेगी किस्मत

MNI Desk
5 Min Read
Tata Tech IPO investment benefits

Find Us on Socials

Tata Tech IPO में पैसा लगाने का मतलब अपनी किस्मत चमकाना है। टाटा ग्रुप अपनी इस कंपनी का आईपीओ लेकर आई हे। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ रिटेल निवेशक के लिए 22 नवंबर 2023 को खोला जा रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पैसा लगाने वालों के लिए 24 नवंबर 2023 तक ओपन रखा जा रहा है।

Tata Tech IPO में बेचे जा रहे इतने शेयर

टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित है। इस आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस आईपीओ के तहत कंपनी के कुल 6.08 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने इस आईपीओ के तहत 9.57 करोड़ बेचने का लक्ष्य रखा था। टाटा मोटर्स इस आईपीओ में 4.62 करोड़, अल्फा टीसी 97.1 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड के 48 लाख शेयर बेचे जा रहे हैं।

Tata Tech IPO की खास बातें

आपको बता दें कि इस आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटी ग्रुप, ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, Bofa सिक्योरिटीज इंडिया लीड को मैनेजर्स के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं, रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बनाया गया है। इसी के साथ ही इस बीच ग्रे मार्केट टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर बुलिश है। टाटा टेक के ग्रे मार्केट में शेयर 275 रुपये के प्रीमियम पर चल रहे हैं।

Tata Tech IPO में इतना निवेश कर सकते हैं विदेशी फंड्स

माना जा रहा है कि टाटा टेक आईपीओ में विदेशी फंड्स 2.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन का निवेश कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि Tata Technologies अपने IPO में इनवेस्ट करने के लिए मॉर्गन स्टैनेली इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, ब्लैकरॉक और कुछ अमेरिकी हेज फंड्स से बात कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि ब्लैकरॉक और मॉर्गन स्टेनली के साथ ही कंपनी अपने आईपीओ में पैसा लगाने के लिए अमेरिकी एसेट मैनेजर्स घिसालो कैपिटल, ओकट्री कैपिटल तथा की स्क्वैयर कैपिटल से भी बात कर रही है।

कर्मचारियों को भी मिलेंगे Tata Tech IPO शेयर

इसमें सबसे खास बात ये है कि टाटा टेक के आईपीओ में टाटा मोटर्स लिमिटेड के शेयर धारकों के लिए 10 प्रतिशत तक इक्विटी शेयर रिजर्व रखे जा सकते हैं। इस वजह से जिनके पास टाटा मोटर्स के शेयर से उन्हें आसानी से आईपीओ में शेयर हासिल हो सकते हैं। वहीं, इस आईपीओ में कुछ हिस्सा कंपनी के एंप्लॉयी के लिए सेव रखा जा सकता है।Addendum पेपर के अनुसार पोस्ट-ऑफर इक्विटी शेयर में 0.50 फीसदी तक एंप्लॉयीज के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

टाटा टेक आईपीओ सेबी से मिला था सीधा अप्रूवल

सेबी से टाटा टेक्नोलॉजीज को आईपीओ के लिए सीधा अप्रूवल मिला था। Addendum पेपर के मुताबिक इसका फेस वैल्यु 2 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। Tata Tech में Tata Motors की 74.69 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा बाकी हिस्से में Alpha TC Holdings की 7.26 फीसदी और Tata Capital Growth Fund 1 की 3.63 फीसदी पार्टनरशिप है। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम 35% रिजर्व रखा जा रहा है। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशल निवेशकों के लिए कम से कम 15 प्रतिशत रिजर्व होगा।

यह भी पढ़े: मालामाल कर देगा ASK Automotive IPO, ऐसे करें निवेश

टाटा टेक्नोलॉजीज का कारोबार

आपको बता देंकि टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ 2004 में आया था। तब इस ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानि TCS ने IPO के के तहत घरेलू मार्केट में दस्तक दी थी। Tata टेक टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है जो जो इंजीनियरिंग सर्विस देती है। यह कंपनी ऑटो, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल हैवी मशीनरी और अन्य इंडस्ट्रीज को उत्पाद बनाने और तकनीकी समाधान सर्विसेज देती है। इस कंपनी के दुनिया के कई देशों में बिजनेस है। इसके पास दुनियाभर में 11000 कर्मचारी हैं। इस कंपनी का अमेरिका से लेकर यूरोप तक बिजनेस फैला है।

Find Us on Socials

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool