Lahsun Ki Kheti: लहसुन किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ एक औषधि के रुप में भी काम करता है। इसकी खेती भारत में व्यापक तौर पर की जाती है। आप भी अपने घर के छोटे से गार्डन या खेत में लहसुन उगाकर अच्छी-खासी पार्टटाइम आमदनी कर सकते हैं। जानिए लहसुन की खेती कैसे करें।
लहसुन की खेती के लिए चुनें यह मिट्टी
लहसुन की खेती के लिए खेती के लिए चिकनी मिट्टी या दोमट मिट्टी को सर्वोत्तम बताया गया है। फसल की बुवाई से पहले मिट्टी में थोड़ी नमी रखने से फसल सही से उपजती है। गीली मिट्टी में क्यारियां बनाकर पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
यह भी पढ़ें: घर में पालक उगाएं, खूब पैसा कमाएं, Palak ki Kheti
कब करें Lahsun Ki Kheti में सिंचाई
लहसुन के पौधे की रोपाई करने के तुरंत बाद ही पहली सिंचाई कर देनी चाहिए। ध्यान रखें कि सिंचाई बिल्कुल हल्की होनी चाहिए ताकि पौधों को नुकसान न पहुंचे। पहली सिंचाई के बाद लगातार प्रत्येक 7 से 10 दिन में एक बार सिंचाई करते रहे। जब फसल अच्छे से तैयार होने लगे तो सिंचाई का टाइम बढ़ाकर 15 दिन कर दें। इस तरह कम पानी में भी ज्यादा फसल मिल सकेगी।
कब करनी चाहिए खुदाई
लहसुन की खुदाई का सबसे अच्छा समय तब होता है जब उसकी पत्तियां पीली पड़ना शुरू हो जाती है। उपज की खुदाई के बाद उसे ऐसे स्थान पर रख दें जहां रोशनी और नमी न हो अन्यथा लहसुन खराब भी हो सकता है। इसे किसी अच्छे स्टोरेज में भी रख सकते हैं ताकि मार्केट में जब कभी डिमांड हो तो बेच दें।
यह भी पढ़ें: Aloo Ki Kheti: आलू करेगा मालामाल, इस तरह उगाएं, खूब पैसा कमाएं
कितनी हो सकती है कमाई
एक्सपर्ट्स के अनुसार एक बीघा जमीन में लहसुन की खेती कर लगभग 7 से 8 क्विंटल तक पैदावार हासिल की जा सकती है। इस फसल से आपको मुनाफा कितना होगा, यह इस पर डिपेंड करता है कि मार्केट में इसकी कितनी डिमांड है और आप कितने समय तक इसे स्टोर कर सकते हैं। आम तौर पर लहसुन के भाव 100 रुपए प्रति किलो से 250 रुपए प्रति किलो तक के बीच रहते हैं।