क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर भिखारी भारत में रहता है।

मुंबई में भीख मांगने वाले भरत जैन के पास कुल 7 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार वह मुंबई के टॉप इलाकों में भीख मांगते हैं।

बताया जाता है कि उनके पास करीब सवा करोड़ रुपए का फ्लैट भी है।

साथ ही उनके पास दो दुकाने हैं जिनका किराया ही 30 हजार महीना है।

परिवार में आर्थिक तंगी के चलते उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई।

बाद में उन्होंने भीख मांगनी शुरू कर दी, अब यही उनका फुल टाइम है।

आज वह महीने के 60 से 75 हजार रुपए आसानी से कमा लेते हैं।

वर्तमान में उनके साथ उनके पिता, भाई, पत्नी और दो बेटे रहते हैं।

कभी खुद नहीं पढ़ पाने वाले भरत ने अपने बच्चों को पढ़ाया है।