दुनिया भर में कई तरह की गुफाएं मौजूद है।

हालांकि आज हम आपको सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफा के बारे में बताएंगे।

वियतनाम में मौजूद यह गुफा करीब 5 किलोमीटर लंबी है।

इसकी जमीन से ऊंचाई लगभग 660 फीट तथा चौड़ाई 500 फीट है।

यह गुफा Phong Nha Ke-Bang नेशनल पार्क के अंदर  Hang Son Doong जगह पर है।

इस रहस्यमयी गुफा के भीतर नदी, जंगल और यहां तक कि बादल भी है।

बताया जाता है कि यह गुफा लाखों साल पुरानी है। वर्ष 2013 से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।

इस गुफा के अंदर घूमना हर किसी के लिए बेहद खास अनुभव होता है।

कई लोग यहां पर खुशी-खुशी कैंपिंग के लिए भी आते है।

यह सिर्फ एक गुफा नहीं है बल्कि इसका अनुभव करने वालों के लिए यह एक अलग ही दुनिया साबित होती है।