भारत में एक ऐसी जगह है जहां अमरीकी सेना के 600 विमान क्रैश हो गए थे।

इन दुर्घटनाओं में करीब 1500 सैनिकों और दूसरे पैसेंजर्स की मौत भी हो गई थी।

हालांकि यह घटना बहुत पुरानी है लेकिन उन विमानों का मलबा आज भी खोजा जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह सभी घटनाएं अरुणाचल प्रदेश में 1939 से 1945 के बीच हुई थी।

उस वक्त दूसरे विश्वयुद्ध में जापान, जर्मनी, इटली की फौजें दुनिया में तबाही मचा रही थी।

ऐसे में अमरीका ने रसद, हथियार और दूसरे सामानों की आवाजाही का जिम्मा उठाया था।

इसके लिए अमरीका के विमान भारत के अरुणाचल प्रदेश से गुजर रहे थे।

तब तक GPS जैसी कोई तकनीक नहीं थी, ऐसे में विमान अक्सर भटक जाया करते थे।

बहुत बार वे रात के अंधेरे या कोहरे में पर्वतों से भी टकरा कर क्रैश हो जाया करते।

आंकड़ों के अनुसार करीब 600 विमान और 1500 सैनिक उस समय खत्म हो गए थे।