मौजूदा समय में दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर खड़ी है। 

पहला और दूसरा विश्व युद्ध वर्षों तक चला और फिर खत्म हुआ। 

लेकिन इतिहास में एक ऐसा युद्ध हुआ जो महज 38 मिनट ही चला। 

यह युद्ध इतिहास का सबसे छोटा युद्ध भी कहा जाता है।

यह युद्ध ब्रिटिश यानी इंग्लैंड और जांजीबार के बीच लड़ा गया था।

27 अगस्त 1896 की सुबह ब्रिटिश नौसेना ने जांजीबार पर बमबारी की। 

महज 38 मिनट में ही संघर्ष विराम हो गया और युद्ध समाप्त हो गया। 

दिसंबर 1963 में जांजीबार ब्रिटेन से आजाद  हो गया था। 

जांजीबार अभी भी तंजानिया का एक अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र है।

यहां की सरकार 'रिवॉल्यूशनरी गवर्नमेंट ऑफ जांजीबार' के नाम से जानी जाती है।