भगवान विष्णु के ही समान महादेव ने भी कई अवतार लिए हैं।

इन अवतारों की भी शिव के ही समान पूजा की जाती है।

भगवान शिव का पहला अवतार वीरभद्र है जो अत्यन्त रौद्र है।

भो दूसरा अवतार दुर्वासा ऋषि के रूप में है।

भगवान भोलेनाथ ने कालभैरव के रूप में भी अवतार लिया है।

महादेव का सबसे प्रसिद्ध अवतार हनुमानजी है।

उन्होंने अर्जुन को सबक देने के लिए किरात अवतार लिया था।

नृसिंह के क्रोध को शांत करने के लिए उन्होंने शरभावतार लिया।

महाभारत में द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वतथामा भी शिव के अवतार हैं।

उन्होंने कापालिक शिव के रूप में भी अवतार लिया है।