प. बंगाल के दुर्गापुर में एक कारीगर घोटन घोष ने Parle-G बिस्किट से राम मंदिर बना दिया।

उन्होंने बिस्किट्स से इतना शानदार राम मंदिर बनाया है कि बस देखते रह जाए।

बिस्किट से राम मंदिर बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है। 

यह मंदिर 4 गुणा 4 फीट की साइज में तैयार किया गया है।

बिस्किट्स को थर्मोकॉल और ग्लूगन की मदद से चिपकाकर मंदिर बनाया जा रहा है।

इस वीडियो के कमेंट में भी लोग तारीफ भरे शब्द लिख रहे हैं।

बहुत से लोग तो जय श्रीराम भी लिख कर कमेंट कर रहे हैं।

कुछ लोग बिस्किट खराब करने का भी ताना दे रहे हैं लेकिन वे बहुत कम हैं।

वास्तव में घोटन घोष की रामभक्ति एक अलग ही लेवल पर है।