Google ने वर्ष 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कीवर्डस की लिस्ट जारी की थी।

इसके अनुसार गर्मियों के मौसम में भारतीयों ने सनबर्न से बचने के तरीके ढूंढे।

'YouTube पर 5000 फॉलोवर्स कैसे पाएं', इसे भी बहुत लोगों ने ढूंढा।

बहुत से लोगों ने इस वर्ष गूगल पर 'कबड्डी कैसे खेलें' भी जमकर सर्च किया।

कार की माइलेज बढ़ाने वाली टिप्स और ट्रिक्स भी बहुत ज्यादा सर्च की गई।

अतिउत्साही लोगों ने चेस ग्रांडमास्टर बनने के लिए भी गूगल पर काफी सर्च किया।

रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार और सरप्राइज देने जैसी टिप्स भी बहुत सर्च की गई।

असली कांजीवरम साड़ी को पहचानने के तरीके भी भारत में खूब ज्यादा सर्च किए।

'PAN कार्ड आधार से कनेक्ट हुआ या नहीं' इस टॉपिक को भी बहुत से लोगों ने सर्च किया।

WhatsApp Channel बनाने के तरीके भी इस वर्ष बहुत ज्यादा सर्च किए गए।

Instagram पर ब्लू टिक पाने के आसान तरीके भी लोगों ने जमकर सर्च किए।