22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।

लेकिन क्या आप जानते है कि प्राण प्रतिष्ठा क्या होती है।  

प्राण अर्थात जीवन शक्ति और प्रतिष्ठा अर्थात स्थापना। 

मंदिर में मूर्ति की स्थापना को प्राण प्रतिष्ठा कहा जाता है।

प्राण प्रतिष्ठा के बिना मूर्ति पूजने योग्य नहीं मानी जाती है। 

प्राण प्रतिष्ठा से माना जाता है कि मूर्ति में प्राण आ गए है। 

आस्था और विश्वास के साथ यह विषय जुड़ा हुआ है। 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एक धार्मिक अनुष्ठान है।  

मूर्ति को स्नान कराया जाता है और विधिवत स्थापना होती है। 

फिर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ की जाती है।