चंद्रमा, सूर्य और मंगल ग्रह तक पहुंचने के बाद अब ISRO की नजर शुक्र ग्रह पर है।
इसके लिए ISRO के वैज्ञानिकों ने सभी जरूरी तैयारियों पर काम करना स्टार्ट कर दिया है।
इसरो निदेशक एस. सोमनाथ ने बताया कि बहुत जल्द शुक्र ग्रह के लिए यान भेजा जाएगा।
शुक्र यान के लिए आवश्यक पेलोड्स बनाने का काम पूरा हो चुका है।
शुक्र ग्रह पृथ्वी का सबसे निकट ग्रह माना जाता है, यद्यपि वहां तक पहुंचना कठिन है।
NASA, यूरोपियन एजेंसी और जापान के सैटेलाइट्स वहां तक जा चुके हैं।
ISRO शुक्र ग्रह का अध्ययन करने के लिए एक विशेष प्लान तैयार कर रहा है।
आपको बता दें कि जीवन पनपने के हिसाब से यह ग्रह बहुत ज्यादा जटिल और कठिन है।
यहां पर लगातार तेजाब की वर्षा होती है और आसमान में भी तेजाब के बादल है।
ऐसे में इसरो का शुक्र यान हमें वीनस ग्रह के बारे में बहुत सी जानकारी उपलब्ध कराएगा।