क्या आप विश्वास करेंगे कि सरकार अजीबोगरीब टैक्स भी लगा सकती है। 

लेकिन यह सच है कि कुछ देशों में Sin Tax (पाप करने का टैक्स) भी लगता है।

यह टैक्स आमतौर पर नशीले पदार्थ यानि सिगरटे, शराब, आदि पर लगाया जाता है।

लेकिन अब कोलंबिया में खाने-पीने की चीजों पर भी टैक्स लगा दिया गया है।

यही नहीं, इस टैक्स को हर साल 5 फीसदी की दर से बढ़ाया भी जाएगा

कोलंबिया सरकार ने इसके लिए बाकायदा एक ‘जंक फूड लॉ’ भी पास किया है। 

इस बिल के तहत सभी तरह के फास्ट फूड आइटम्स पर 10 फीसदी का टैक्स लगाया गया है।

फास्ट फूड जैसी चीजों की वजह से युवाओं और बच्चों में तेजी से बीमारियां बढ़ रही हैं।

हर वर्ष फास्ट फूड की वजह से 1.1 करोड़ लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

इसी वजह से फास्ट फूड को रोकने के लिए कोलंबिया सरकार ने फास्ट फूड पर टैक्स लगाया है।