फेस्टिव सीजन में लोग जमकर ज्वैलरी, महंगे स्टोन और डायमंड्स खरीदते हैं।

कई बार अज्ञानवश वे ठगा जाते हैं और महंगे डायमंड के नाम पर सस्ते स्टोन ले आते हैं।

कुछ सामान्य सी बातों का ध्यान रख कर आप भी इस ठगी से बच सकते हैं।

हीरा, दूसरे महंगे रत्न खरीदते समय 4C यानि Cut, Carat, Clarity, Colour का ध्यान रखें।

4C में हीरे या स्टोन की शेप, साइज, क्लेरिटी और कलर को देखा जाता है।

किसी भी स्टोन का 4C जितना बढ़िया होगा, वह उतना ही महंगा होगा।

हीरे और अन्य महंगे  रत्नों के साथ उनकी ऑथेंटिसिटी का सर्टिफिकेट लेना न भूलें।

महंगे रत्न, ज्वैलरी खरीदते समय कभी कैश में पेमेंट  न करें। यह भी एक  सबूत रहेगा।

यदि आपका जानकार  कोई जौहरी या रत्न पारखी हो तो उसे भी साथ ले जा सकते हैं।

महंगी चीजों की खरीदारी करते समय दिल और दिमाग दोनों को अलर्ट रखें।