Shri Ramchandra Ji Mandir का तेज नहीं सहन कर पाया दर्पण, द्वार पर गणेश जी नहीं माता लक्ष्मी हैं स्थापित

Ambika Sharma
3 Min Read
Shri Ramchandra Ji Mandir

Find Us on Socials

काम कोटि छबि स्याम सरीरा। नील कंज बारिद गंभीरा।।
नअरुन चरन पंकज नख जोति। कमल दलिन्हि बैठे जनु मोती।।

Shri Ramchandra Ji Mandir: ऐसी थी भगवान राम की सुंदरता। राम जी का मनोहारी चित्रण इन लाइनों से लगाया जा सकता है। इसी सुंदरता और तेज के कारण ही जब जयपुर के भगवान रामचंद्र जी मंदिर में उन्हें दर्पण दिखाया गया वो चटख गया। कहा जाता है कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब उनके आंखों की पट्टी खोली गई तो सामने एक दर्पण रखा गया। जो पट्टी खुलते ही चटख गया था। इसके बाद से ही भगवान राम के दर्शन कराने से पहले उनको दर्पण दिखाया जाता है।

शास्त्रों में भी कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की आंखों पर पट्टी बांधी जाती है। जो उतारने से पहले पट बंद कर उनके सामने बड़ा दर्पण रखने का प्रावधान है। दर्पण दिखाने के बाद ही भगवान के दर्शन लोगों के लिए खोले जाते हैं।

Shri Ramchandra Ji Mandir, chandpole jaipur rajasthan, shri ram mandir, shri ram mandir photo, shri ram photo, shri ram mandir murti, ram mandir murti sthapna, ram mandir murti ki visheshta, ram mandir jaipur, ram mandir jaipur rajasthan, ram mandir chandpole jaipur rajasthan, ram mandir facts
Shri Ramchandra Ji Mandir

किसने करवाया था निर्माण

Shri Ramchandra Ji Mandir मंदिर का निर्माण सवाई राम सिंह द्तिीय की महारानी ने करवाया था। महारानी का नाम गुलाब कंवर धीरावतजी था। इस मंदिर में भगवान राम के साथ माता सीता तो विराजमान हैं ही। उनके साथ राम जी के भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

Ramcharitmanas Ayodhya kand fact जयपुर के गलता में हुई है रामचरितमानस के अयोध्या कांड की रचना

नहीं हैं भगवान गणेश

रामचंद्र जी मंदिर की एक खास बात यह भी है कि यहां अन्य मंदिरों की तरह भगवान गणेश विराजमान नहीं हैं। यहां पर उनकी जगह माता लक्ष्मी को प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है। इसके पीछे का कारण यह बताया जाता है कि राम जी भगवान विष्णु के अवतार हैं। इस कारण उनके मंदिर के द्वार पर माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की गई है। यहां हनुमान जी मूर्ति राम जी के साथ स्थापित नहंी की गई है। मंदिर में दक्षिण मुखी तांत्रिक हनुमान जी का मंदिर अलग से बनाया गया है।

राम कल भी थे, आज भी हैं, कल भी रहेंगे-प्रभु तो अजर अमर हैं

होते हैं भव्य आयोजन

राम मंदिर में राम जन्म और सीता-राम जी के विवाह पर बड़े भव्य आयोजन किए जाते हैं। यहां भगवान राम के जन्म पर तो आयोजन होते ही हैं। साथ में यहां रामजी की शादी के समय बारात निकाली जाती है। जिसमें विधि विधान से विवाह की रस्में निभाई जाती हैं। Shri Ramchandra Ji Mandir यहां राम जन्म भूमि अयोध्या के कार्यक्रमों को देखते हुए भी कई तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रमों के साथ ही यहां भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool