Republic Day 2024: सबसे पहले कब और कहां हुई थी गणतंत्र दिवस परेड, जानें रोचक तथ्य

Digital Desk
6 Min Read

Find Us on Socials

Republic Day 2024: जैसा कि हम सब जानते हैं कि 26 January 2024 को हम अपना 75वां गणतंत्र दिवस (26 January Republic Day) मनाने जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत का राष्‍ट्रीय पर्व है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। यानी देश को चलाने का कानून इसी दिन लागू किया गया था। गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ पर रिपब्लिक डे परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) का भव्य आयोजन किया जाता है। पूरी दुनिया में मशहूर इस गणतंत्र दिवस परेड में देश की तीनों सेनाओं थलसेना, जलसेना और वायुसेना के जाबांज जवानों द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन और झांकियां दिखाई जाती हैं। लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है और इसी के साथ 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। इस साल भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। तो चलिए इस मौके पर हम आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) से जुड़ी वो बातें, जिनके बारे में अब तक आप अनजान थे।

यह भी पढ़ें:Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए ऐसे बुक करें घर बैठे Online टिकट

गणतंत्र दिवस परेड के बारे में रोचक तथ्य

– भारत का संविधान 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया गया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। यही वजह है कि हर साल 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

– गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) के लिए हर साल किसी दूसरे देश के बड़े नेता या राष्ट्राध्यक्ष को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। 1950 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले आधिकारिक मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

– 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) की शुरूआत 1950 में आजाद भारत का संविधान लागू होने के साथ ही शुरु की गई थी। यानी पहली रिपब्लकि डे परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) साल 1950 में हुई थी। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि वर्ष 1950 से 1954 तक गणतंत्र दिवस की परेड राजपथ पर न होकर, चार अलग-अलग जगहों पर हुई थीं।

– 1955 से गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) का आयोजन राजपथ पर शुरू किया गया था। उस समय राजपथ को ‘किंग्सवे’ के नाम से भी जाना जाता था। उसी साल से अब तक हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) का आयोजन यहीं पर हो रहा है।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर, 2022 को कर्तव्य पथ (Kartavya Path) का उद्घाटन किया था। यानी इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) कहा जाता है, पहले इसे राजपथ (Rajpath) कहा जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है। गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) अब इसी कर्तव्य पथ पर होती है, जिसकी कुल लंबाई तीन किमी से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:26 January Free Wallpaper: गणतंत्र दिवस Wallpaper यहां से करें Free में Download, सीना 56 इंच का हो जायेगा

– हर साल गणतंत्र दिवस (26 January 2024 Republic Day Parade) के मौके पर जब भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं, तब 21 तोपों की सलामी दी जाती है। ध्यान रहे कि यह सलामी भारतीय सेना की तोपों से दी जाती है, जिन्हें पोन्डर्स कहा जाता हैं।

– परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) में भाग लेने वाले भारतीय थल सेना के जवान मेक इन इंडिया इंसास राइफलों के साथ मार्च करते हैं। वही स्पेशल पैरामिलिट्री सुरक्षा बलों के जवान इजराइल में बनी टेवर राइफलों के साथ मार्च करते हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये राइफलें हर साल बदल भी सकती हैं। यानी किसी दूसरी राइफल के साथ भी मार्च किया जा सकता हैं।

– गणतंत्र दिवस के परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) में निकलने वाली झांकियों का चयन रक्षा मंत्रालय की एक समिति द्वारा किया जाता है। हर साल राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों से झांकियों के लिए सुझाव मांगे जाते हैं। उसके बाद जब सभी राज्य अपने सुझाव उन्हें भेजते हैं तो समिति उन पर चर्चा करती हैं। उसके बाद ही किसी भी राज्य की झांकियों का चयन होता है।

– अब तकएबाइड विद मी गाना हर गणतंत्र दिवस परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) कार्यक्रम में बजाया जाता रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का यह पसंदीदा गाना अब से रिपब्लिक डे परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) में नहीं बजाया जायेगा, क्योंकि इसी साल केंद्र सरकार ने इसे हटा दिया है। अब नया कौनसा गाना परेड में बजेगा यह आपको 26 जनवरी की परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) में पता चलेगा। तो कैसी लगी आपको यह रोचक जानकारी हमें ज़रूर बतायें।

 

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool