Republic Day 2024: PM मोदी का ऐतिहासिक फैसला, बदलेगी गणतंत्र दिवस परेड

Digital Desk
3 Min Read

Find Us on Socials

Republic Day 2024: जैसा कि हम सब जानते हैं कि 26 January 2024 को हम अपना 75वां गणतंत्र दिवस (26 January Republic Day) मनाने जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत का राष्‍ट्रीय पर्व है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। यानी देश को चलाने का कानून इसी दिन लागू किया गया था। गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्‍ली में कर्तव्‍यपथ पर रिपब्लिक डे परेड (26 January 2024 Republic Day Parade) का भव्य आयोजन किया जाता है। पूरी दुनिया में मशहूर इस गणतंत्र दिवस परेड में देश की तीनों सेनाओं थलसेना, जलसेना और वायुसेना के जाबांज जवानों द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन और झांकियां दिखाई जाती हैं। लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है और इसी के साथ 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। कर्तव्य पथ पर 75वें Republic Day पर निकलने वाली परेड इस बार महिला केंद्रित होगी। पहली बार परेड का आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करेंगी। पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी भी मार्च करती हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें:PM मोदी के इस फैसले से बदल गई गणतंत्र दिवस परेड की परंपरा, महिलाओं को मिलेगा मौका

पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का शुभारंभ

आजादी के बाद से लेकर अब तक परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है लेकिन इस बार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड Republic Day 2024 का आगाज महिलाएं करेगी। पहले सभी समूह सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देते हैं लेकिन इस बार केवल एक समूह ही सलामी मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देगा और बाकी अन्य समूह अलग-अलग जगह अपनी प्रस्तुति देंगे जिससे सभी दर्शक इसका आनंद ले सकेंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

75वें Republic Day की परेड में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 7 होंगे। फ्रांस से आए हुए विमान भी भारतीय विमानों के साथ करतब दिखाएंगे

यह भी पढ़ें:

PM मोदी की पसंद

इस बार परेड में विषय.वस्तुओं का चयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के अनुरूप किया गया है। जिसमें भारत को वास्तव में लोकतंत्र की जननी माना जाता है वैसा नजाा पूरी दुनिया देख सकें। गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा।

झांकी

परेड के दौरान कुल 25 झांकियां चलेंगी, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों व विभागों की झांकियां शामिल होंगी।

 

सिक्का एवं डाक टिकट जारी होगा

75वीं वर्षगांठ के रूप में रक्षा मंत्रालय द्वारा एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।

 

Find Us on Socials

TAGGED: , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,
Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool