Orion greens National Sanjeevani Utsav 2024 और भारत सरकार की ओर से आयोजित हुआ राष्ट्रीय संजीवनी उत्सव 2024

Ambika Sharma
2 Min Read

Find Us on Socials

Orion greens National Sanjeevani Utsav 2024: कथक की भाव भंगिमाओं और नाटक में अभिनय की बारीकियों को दिखाते कलाकार। मौका था ओरियन ग्रीन्स राष्ट्रीय संजीवनी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अयोजित राष्ट्रीय संजीवनी संगीत, नाट्य और नृत्य उत्सव 2024 का। जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में यह कार्यक्रम ध्रुवपद मार्तण्ड स्व पद्मश्री पण्डित लक्ष्मण भट्ट तैलंग को समर्पित किया गया।

National Sanjeevani Utsav 2024 3.

जहां कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नामचीन कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संजीवनी संगीत और नाट्य कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार शाम 6 बजे जेकेके स्थित कृष्णायन में आरोहिणी कथक नृत्य अकादमी की ओर से कथक की विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। जहां नृत्य संरचनाकार मंजरी किरण और उनकी​ शिष्याओं ने कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कृष्ण की लीलाओं का प्रकृति में कैसे महत्व है, दिखाया गया। जिसे देखकर दर्शकों की तालियों से ऑडिटोरियम गूंज उठा।

National Sanjeevani Utsav 2024 4

जिसके बाद रंगायन में नाटक दुश्मन का मंचन हुआ। हेनरिक इब्सन लिखित नाटक पर अमृतसर से आए मंच रंगमंच के कालाकारों ने अपने अभिनय का प​रिचय दिया। जिसमें पहाड़ों में फैलते प्रदूषण और उसके आम जन पर पड़ते प्रभाव को दिखाया गया। वहीं इस प्रदूषण पर नेता और सामाजिक कार्यकर्ता कैसे अपने स्वार्थ को सिद्ध करते हैं। यह दर्शाया ​गया।ओरियन ग्रीन्स चेयरपर्सन नीता उपाध्याय ने बताया कि Orion greens National Sanjeevani Utsav 2024 कार्यक्रम को अजमेर, जयपुर और औरंगाबाद में आयोजित किया जा रहा है। जिससे जनता को प्र​कृति के प्रति और जागरूक किया जा सके।

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool