Natural eye care tips: घर में इन बातों का ध्यान रखकर आंखें होंगी तेज, 40 पार भी नहीं लगेगा चश्मा

Ambika Sharma
3 Min Read
Natural eye care tips

Find Us on Socials

Natural eye care tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में विभिन्न बदलाव आते हैं। जिसमें आंखें भी शामिल हैं। उम्र बढ़ने के साथ अगर आंखों की हेल्थ पर ध्यान नहीं दिया जाए तो उनकी रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर से जब आप 40 की उम्र में प्रवेश करते हैं तो रोजाना होने वाले काम भी आंखों की हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं। जिसके चलते आंखों का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। घर में इन बातों का ध्यान रखकर आंखें तेज की जा सकती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने और चश्में से बचने के तरीकों को जानने के लिए ये पोस्ट बहुत सहायक होगी।

मिला लंबी उम्र और अच्छी हेल्थ का सीक्रेट, वैज्ञानिकों का खुलासा

आई टेस्ट

40 होने के बाद आंखों की हेल्थ पर असर दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है समय-समय पर आंखों का चेकअप कराया जाए। जिससे किसी भी समस्या का पता समय रहते ही लगाया जा सके। Natural eye care tips से बीमारी को शुरू में ही पकड़कर रोका जा सके।

आंखों के लिए अमृत है ये खाना

खाने के साथ कुछ चीजें लेकर आंखों का ख्याल रखा जा सकता है। रुटीन डाइट में आई हेल्थ को देखते हुए विटामिन और मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स वाले फूड शामिल किए जा सकते हैं। जिसमें आंखों के लिए भी फायदेमंद फूड हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया, संतरा, गाजर, चुकन्दर, शकरकंद के साथ अंडा और मछली जैसी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सहजन तुरंत दूर करता है जोड़ों का दर्द, होते हैं ये गजब फायदे

पानी की मात्रा बढ़ाएं

आंखों की हेल्थ को देखते हुए उन्हें हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। Natural eye care tips में आंखों की रोशनी के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आंखों में ड्राइनेस की समस्या नहीं होती।पानी पीते रहने से आंखों को आराम मिलता है। यही नहीं समय समय पर आंखों को ठंडे पानी से धोना भी फायदेमंद रहता है।

स्क्रीन टाइम का रखें ध्यान

स्क्रीन को लगातार देखते रहने से भी आंखों की हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए बीच में ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। जैसे हर एक घंटे बाद 1 से 2 मिनट का ब्रेक लिया जाए।

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool