Mahila Naga Sadhu ये नियम और शर्तें मानकर बनती हैं महिलाएं नागा साधु, हैरान रह जाएंगे जानकर

Ambika Sharma
3 Min Read

Find Us on Socials

Mahila Naga Sadhu: भारत में साधु-संतों को बहुत मान्यता दी जाती है। यहां साधु-संत भी कई तरह के होते हैं। कई साधू जहां राजाओं की तरह रहते हैं, तो कई जीवन के सुखों को त्याग कर जंगलों में जीते हैं। ऐसे ही पहाड़ों और गुफाओं में जीवन बिताते वाले होते हैं नागा साधु। नागा साधु बेहद कम नजर आते हैं। नग्‍न अवस्था में रहने वाले ये साधु शरीर पर भस्‍म लपेट कर रहते हैं। लंबी-लंबी जटाओं वाले ये साधु कुंभ के मौके पर नजर आते हैं। वहीं इनके साथ महिला नागा साधुओं का भी नाम आता है। Mahila Naga Sadhu तपस्‍या के मामले में ये भी कम नहीं होती। कम लोग ही जानते हैं कि पुरुष नागा साधुओं के साथ महिला नागा साधु भी हैं।

Abu Dhabi Mandir dhabi in hindi: सेंसर वाला मंदिर है अबू धाबी में, गर्मी में भी कैसे रहेगा कूल

कैसी होती है Mahila Naga Sadhu

नागा साधुओं में पुरुषों के साथ महिला नागा साधु भी होती हैं। महिला नागा साधुओं की संख्या बहुत कम होती है। ये बहुत कम मौकों पर ही दुनिया के सामने आती हैं। लोगों को ये भी जानने की इच्छा होती है कि महिला नागा साधु कैसे बनती हैं। महिला नागा साधु निर्वस्‍त्र रहती हैं या कपड़े पहन कर। इनके दर्शन कब होते हैं, इनकी तपस्‍या कैसी होती है।

कैसे बनती हैं महिला नागा साधु

घने जंगलों, गुफाओं, पहाड़ों में कठिन तपस्‍या कर महिला नागा साधु बनती हैं। ये जीते जी ही अपना पिंडदान कर देती हैं। यही नहीं घोर तपस्या करने के ​बाद महिला नागा साधु बना जा सकता है। यह भी कहा जाता है कि Mahila Naga Sadhu बनने से पहले महिला साधु को 6 से 12 वर्ष का ब्रह्मचर्य पालन करना पड़ता है।

Pradhan Mantri Suryoday Yojana: सूर्यवंशी भगवान श्री राम की कृपा से बिजली का बिल कम आयेगा

क्या महिला नागा साधु निर्वस्‍त्र रहती हैं

नागा शब्‍द सुनकर ही इसका अर्थ समझ आ जाता है। पुरुष नागा साधु शरीर पर भस्म लगाकर नग्‍न रहते हैं। वहीं Mahila Naga Sadhu पुरुष नागा साधुओं की तरह तो नहीं रहती। वे गेरुआ रंग का बिना सिला वस्‍त्र पहनती हैं। इसी से शरीर को लपेटकर रखती हैं। ये भी शरीर पर राख लपेटकर रखती हैं और जटाएं लम्बी रखती हैं।

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool