भारत क्यों जीत सकता है ICC World Cup 2023? ये है 5 बड़े और अहम कारण

Anil Jangid
4 Min Read
icc world cup

Find Us on Socials

12 साल बाद ICC World Cup 2023 भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है। अपने घर पर हो रहे वनडे विश्वकप 2023 को जीतने के लिए भारतीय टीम पसंदीदा मानी जा रही है। विश्वकप की शुरुआत से पहले ही क्रिकेट के जानकारों ने भारत को विश्व विजेता बनने का प्रबल दावेदार बताया था।

भारत के साथ ही इस रेस में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी शामिल है। हालांकि भारतीय टीम का पलड़ा सबसे भारी बताया जा रहा है। ऐसी कई चीजें है जो भारत के पक्ष में है। उम्मीद है कि 140 करोड़ भारतीयों का सपना इस बार चूर नहीं होगा। आज हम आपको 5 ऐसे कारण बता रहे हैं जिसके चलते टीम इंडिया विश्व विजेता बन सकती है।

ICC World Cup घरेलू जमीन पर खेलने का फायदा

भारत के सभी धुरंधरों ने अपने घर पर खूब क्रिकेट खेला है। लगभग सभी भारतीय क्रिकेटर्स भारतीय पिचों से भली-भांति परिचित है। भारतीय टीम को अभी तक इस विश्व कप में होम कंडीशंस का फायदा मिला है और आगे भी भारतीय टीम घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाती हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें : ये देश वसूल रहा भारतीयों से Travel Tax, जानिए क्यों

बेहतरीन और संतुलित टीम

ICC World Cup का बड़ा मैच हो या अन्य कोई मैच हो जीत के लिए एक बेहतरीन और संतुलित टीम का होना आवश्यक है। भारत की 15 सदस्यीय टीम में सभी अनुभवी और धुरंधर खिलाड़ी शामिल है। भारत के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल जैसे धाकड़ बल्लेबजा है। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के अलावा सिराज, कुलदीप यादव जैसे शानदार गेंदबाज हैं। जबकि हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर गेंद एवं बल्ले दोनों से विरोधियों को चारों खाने चित करने का दम खम रखते हैं।

रोहित-विराट फॉर्म में

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली सबसे बड़े धुरंधर है। दोनों ही दिग्गज फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों ही धाकड़ बल्लेबाज अब तक इस विश्वकप में खेले गए 6 मुकाबलों में 350 से अधिक रन बना चुके हैं। विराट ने 354 जबकि रोहित ने 398 रन बनाए ही। दोनों के बल्ले से एक-एक शतक और अर्द्धशतकीय पारियां भी निकली है।

ICC World Cup भारतीय गेंदबाजी में भी धार

भारत की 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। तीनों ही गेंदबाज मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। बुमराह और शमी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। जबकि सिराज इस समय दुनिया के नंबर वन वनडे गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की फिरकी से पार पाना भी विरोधी बल्लेबाजों के लिए कोई आसान काम नहीं है। बची-खुची कसर शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या पूरी कर देते हैं।

2011 से मेजबान टीम ने ही जीता ICC World Cup, भारत फिर दोहरा सकता है इतिहास

2011 का वनडे ICC World Cup भारत और बांग्लादेश में आयोजित किया गया था। तब भारत ने यह विश्वकप अपने नाम किया था। साल 2015 का विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर खेलते हुए जीता था। वहीं साल 2019 का विश्वकप इंग्लैंड ने अपनी सरजमीं पर जीता था। 2011 से 2019 तक लगातार तीन विश्वकप मेजबान टीम ने जीते है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मेजबान भारत 2023 वनडे विश्वकप की ट्रॉफी उठा सकता है।

Find Us on Socials

Share This Article
मैंने 2023 में मॉर्निंग न्यूज इंडिया ज्वॉइन किया है। मैं डिजिटल मीडिया कंटेंट विभाग में 15 सालों से एक्टिव हूं। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर मैं 3 साल cardekho.com, 10 साल से ज्यादा patrika.com के लिए काम कर चुका हूं। अब morningnewsindia.in पर कंटेंट हेड के तौर पर कार्यरत हूं। मेरी विशेष रूचि हर कैटेगरी की स्पेशल न्यूज बनाने में हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool