सऊदी अरब को तेल का सबसे बड़ा व्यापारी देश कहा जाता है। 

तेल के व्यापार से सऊदी अरब को अरबों की आमदनी होती है। 

इसके अलावा खेलों की दुनिया से भी सऊदी काफी कमाता है। 

सऊदी में फुटबॉल, गोल्फ के कई वैश्विक स्तर के टूर्नामेंट होते रहे है। 

लेकिन अब सऊदी की नजर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पर है। 

जी हां, अब सऊदी अरब की नजरें IPL के जरिये अरबों कमाने की है। 

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तरफ से भारत से चर्चा हुई है। 

भारत सरकार के अधिकारियों से सऊदी की तरफ से चर्चा की गई है। 

सऊदी अरब आईपीएल में अरबों डॉलर का निवेश करना चाहता है। 

सऊदी ने लीग में 5 बिलियन डॉलर तक निवेश करने का प्रस्ताव रखा है।