जानिए, ‘राम आएंगे…’ भजन किसने और किसके लिए लिखा है

Digital Desk
5 Min Read

Find Us on Socials

Ram Aayenge Bhajan Kisne Likha Hai: इन दिनों भगवान राम का एक भजन ‘राम आएंगे…’ बहुत पापुलर हो रहा है। जिसे देखो, वही इस भजन को गुनगुना रहा है, फिर चाहे आम आदमी हो या कोई बड़ा सेलेब्रिटी। यह तो सभी को पता है कि इस भजन को स्वाति मिश्रा ने गाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘राम आएंगे…’ भजन की रचना किसने की है। जानिए यहां पर

सिंगर स्वाति मिश्रा ने बताया, किसने लिखा ‘राम आएंगे…’ (Ram Aayenge Bhajan Kisne Likha)

अपने यूट्यूब चैनल पर भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने भजन रचियता के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने वहां पर इस गाने का ओरिजनल सॉन्ग क्रेडिट श्री प्रेम भूषणजी महाराज को देते हुए स्वर्गीय श्याम सुंदर शर्मा को इस गाने का रचियता (Ram Aayenge Bhajan Kisne Likha) बताया है।

यह भी पढ़ें: घर बैठे बुक करें Ram Mandir Aarti, आसानी से होंगे रामलला के दर्शन

लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस भजन को खाटूश्याम जी आराधना के लिए ही लिखा गया था। असली भजन में राम के स्थान पर श्याम शब्द था परन्तु उन्होंने इसे राम शब्द से बदल कर गाया और लोगों को यह भजन (Ram Aayenge Bhajan Kisne Likha) बहुत पसंद आया।

कौन थे श्याम सुंदर शर्मा

हरियाणा के रहने वाले श्याम सुंदर शर्मा खाटूश्याम जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने अपने जीवन में बहुत से श्याम भजनों की रचना की थी। इन्हीं में से एक भजन यह भी था। माना जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में करीब 3000 से अधिक भजन लिखे थे। उन्होंने ही ‘राम आएंगे…’ भजन लिखा था जिसके असली बोल (Ram Aayenge Bhajan Lyrics Hindi) इस प्रकार हैं…

श्याम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी,
दीप जलाके दिवाली मनाउंगी
मेरे जन्मों के सारे पाप मिट जाएंगे
श्याम आएंगे
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे
श्याम आएंगे…

इस तरह बनाया नया भजन

इसी भजन में गायिका स्वाति मिश्रा ने श्याम शब्द को राम से बदल दिया और इसे फिर से गाते हुए यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस भजन (Ram Aayenge Bhajan Kisne Likha) को आज पूरा भारत गुनगुना रहा है। श्याम शब्द को राम से बदलने के बाद इस भजन की लिरिक्स इस तरह हो गई है

ये हैं ‘राम आएंगे…’ के बोल (Ram Aayenge Bhajan Lyrics Hindi)

मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे, राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

राम आएंगे तो आंगना सजाऊंगी,
दीप जलाके, दिवाली मनाऊंगी,
मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएंगे।
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

राम झूलेंगे तो पालना झुलाऊंगी,
मीठे मीठे मैं भजन सुनाऊंगी,
मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएँगे, राम आएंगे।
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे ॥

मैं तो रूचि रूचि, भोग लगाऊंगी,
माखन मिश्री मैं राम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी सिया, प्यारे राम संग आएंगे, राम आएंगे।
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

मेरा जनम सफल हो जाएगा,
तन झूमेगा और मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी किस्मत चमकाएंगे, राम आएंगे।
मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे, राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे।
मेरी झोपडी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे।

यह भी पढ़ें: जयपुर के गलता में हुई है रामचरितमानस के अयोध्या कांड की रचना

स्वाति मिश्रा ने अपलोड किया नया भजन

इस भजन (Ram Aayenge Bhajan Kisne Likha) के बहुत ज्यादा लोकप्रिय होने के बाद स्वाति मिश्रा ने एक नया भजन ‘राम आए हैं…’ भी लिखा है। इस भजन को उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समरोह को ध्यान रखते हुए लिखा है।

यह भजन भी जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 26 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया था जबकि 96 हजार लोगों ने लाइक किया था। आप भी इस भजन को यहां देख और सुन सकते हैं।

 

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool