मेडिकल एक्सपर्ट्स इन दिनों मिलेट्स (मोटा अनाज) खाने की सलाह दे रहे हैं।

मिलेट्स में बाजरा, ज्वार, मक्का, रागी जैसे अनाज भी शामिल किए जाते हैं।

डॉ. रामचरण शर्मा के अनुसार मोटा अनाज कई बीमारियों से बचा सकता है।

बाजरा गर्म प्रकृति वाला होता है और इसमें कई तरह के मिनरल्स होते हैं।

बाजरे को आप रोटी, बाटी, बिस्किट्स और कुकीज के रूप में खा सकते हैं।

इनके अलावा भी इससे बहुत सारी डिशेस बनती हैं, जो हेल्थ इम्प्रुव करती हैं।

इसे खाने से शरीर में गर्मी, ऊर्जा और ताकत बढ़ती है जो सर्दियों में जरूरी है।

अगर बाजरे के अनाज को गुड़, गाय के घी या मिश्री के खाना फायदेमंद है।

आयुर्वेद डॉक्टर ज्ञानज्योत के अनुसार पाइल्स के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।

साथ ही जिन्हें अल्सर, कब्ज या हाई बीपी रहता हो, वे भी इसे अवॉइड करें।