Cricket History में दर्ज है 28 November का दिन, 7 गेंदों में लगे थे 7 गगनचुंबी छक्के

Akash Agarawal
2 Min Read

Find Us on Socials

28 November का दिन Cricket History में हमेशा याद रखा जाएगा। साल 2022 में भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किया था। Ruturaj Gaikwad ने 28 नवंबर 2022 को घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए यादगार उपलब्धि अपने नाम दर्ज की थी। मुकाबला महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच था। यह Vijay Hazare Trophy का क्वार्टर फाइनल था। मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक जड़ा था।

गायकवाड़ के 7 गगनचुंबी छक्के

Vijay Hazare Trophy Quarter Final मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ न सिर्फ दोहरा शतक जड़ा बल्कि एक नो बॉल समेत 7 गेंदों पर लगातार छक्के जड़ने का दर्शनीय कारनामा किया। गायकवाड़ ने मैच में 159 गेंदों का सामना करते हुए कुल 220 रन बनाये और नाबाद लौटे।

220 रनों की अपनी इस पारी में Ruturaj Gaikwad ने 16 छक्के और 10 चौके लगाए। इसी पारी के दौरान ही एक ओवर की 6 गेंद और 1 नो बॉल पर लगातार छक्के जड़े थे। उनसे पहले Vijay Hazare Trophy या Domestic Cricket में ऐसा कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया था।

यह भी पढ़े: Cricket में 104 साल पहले आया था Timed Out, जानिए क्या है MCC 40.1.1 नियम

राजवर्धन हैंगरगेकर का पंजा

Ruturaj Gaikwad की इस दमदार पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को अहदाबाद में खेले गए इस मैच में 58 रन से हरा दिया था। मैच में महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाये। यूपी के लिए विकेटकीपर-ओपनर आर्यन जुयाल (159) ने शतक लगाया था। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की टीम 47.4 ओवर में 272 पर सिमट गई। महाराष्ट्र के लिए गेंदबाज राजवर्धन हैंगरगेकर ने 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

https://www.youtube.com/shorts/eHVxDBcAd_0

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool