टाटा सूमो कार एक समय भारत में काफी पसंद होती थी।

आज भी आपको काफी लोगों के पास यह ब्रांड कार मिलेगी। 

क्या कभी सोचा है इस कार को 'सूमो' नाम क्यों दिया गया? 

कुछ लोग कहते है सूमो पहलवान से प्रेरित होकर यह नाम मिला। 

टाटा सूमो कार गैंडे जैसी दिखाई देती है और शक्तिशाली होती है। 

इसलिए लोग इसे जापानी सूमो पहलवानों से इंस्पायर्ड बताते है।

लेकिन हकीकत कुछ और है, जिससे शायद  आप भी अनजान है। 

टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी सुमंत मूलगांवकर थे। 

उन्हीं के नाम के दो अक्षरों को मिलाकर Su Mo नाम दिया गया था। 

अंग्रेजी में सुमंत मूलगांवकर को Sumant Moolgaokar लिखा जाता है।