स्पेन की दो समलैंगिक महिलाओं ने मिलकर एक बच्चे को जन्म दिया है।

यह यूरोप का पहला और दुनिया का दूसरा मामला बताया जा रहा है।

बच्चे के जन्म के लिए दोनों महिलाओं ने INVOcell की सहायता ली है। 

बच्चे का नाम डेरेक एलॉय रखा है। मामला स्पेन की पाल्मा सिटी का है।

30 साल की एस्तेफेनिया और 27 वर्षीय अजहारा ने गर्भ को पेट में रखा। 

दोनों समलैंगिक महिलाओं के इस बेटे का जन्म 30 अक्टूबर को हुआ है। 

INVOcell में पुरुष स्पर्म व महिला एग से लैस एक कैप्सूल बनता है।

इस कैप्सूल को महिला के शरीर में इंसर्ट किया जाता है। 

इसके बाद कैप्सूल धीरे-धीरे भ्रूण में परिवर्तित होने लगता है। 

बाद में भ्रूण को दूसरी महिला के पेट में 9 माह के लिए रख दिया जाता है।