Congress Vs Bjp : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया लोकतंत्र बचाने का नारा, ‘चुनावों में जीत पक्की’

Ambika Sharma
4 Min Read

Find Us on Socials

Congress Vs Bjp: लोकतंत्र बचाओ और कांग्रेस लाओ। ये कहना है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का। लोकसभा चुनावों की तैयारियों देशभर में जोरों पर हैं। जहां बीजेपी सनातन को मुद्दा बना रही है, वहीं कांग्रेस शिक्षा, गरीबी और युवाओं के रोजगार को। इन्हीं मुद्दों को लेकर मॉर्निंग न्यूज इंडिया ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बात की। जहां चुनावों में पार्टी की स्थिति और उसे मिलने वाली सीटों को लेकर उन्होंने अपनी राय रखी। कार्यकर्ताओं ने जहां पार्टी को सीधा जनता से जुड़ा हुआ बताया। वहीं बीजेपी का तानाशाह और अपनी बातों को थोपने वाला। जिसमें कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने और किसानों का दमन करने तक के आरोप कांग्रेस पर लगे। जानते है लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर Congress Vs Bjp कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की राय।

लोकतंत्र बचाओ और कांग्रेस लाओ

कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी मेंबर, congress party members, congress vs bjp, congress vs bjp work in hindi, congress vs bjp comparison, rahul Gandhi, PM MODI, Narendra Modi, MorningNewsIndia, MNI

बीजेपी के पास सिर्फ धर्म का मुद्दा है और कांग्रेस के पास लोगों की परेशानियां। इससे चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसलिए इन चुनावों में कांग्रेस ही जीतने वाली है। यही नहीं बीजेपी बस नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने का काम कर रही है। वो सिर्फ धर्म को मुद्दा बना कर बात करती है। Congress Vs Bjp  हम जनता के लिए काम करते हैं इसलिए हमें पुरजोर सीटें मिलने वाली हैं। अब तो वैसे भी बीजेपी ईडी के माध्यम से ही बात करती है और हम सीधा संवाद जनता से करते हैं। यही बात राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच में सही साबित होती है।

भारती कुमावत

हवाबाजी में नहीं कांग्रेस करती है साफ बात

कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी मेंबर, congress party members, congress vs bjp, congress vs bjp work in hindi, congress vs bjp comparison, rahul Gandhi, PM MODI, Narendra Modi, MorningNewsIndia, MNI

हवाबाजी में बात करना मोदी जी का काम है। सिविल सेवा की तैयारी कर रही कांग्रेस कार्यकर्ता वन्दना वर्मा का यही कहना है। आज का युवा सब जानता है। वो अपने फायदे की योजनाओं को भी पहचानता है। यही कारण है कि कांग्रेस इस बार चुनावों में अच्छी सीटें लाने वाली है। चाहे वो एमएसपी के लिए गारंटी कानून बनाना, कर्ज माफी के लिए काम करना, जॉब की सुरक्षा देना। इसलिए ही कांग्रेस जनता के लिए काम करती है। ये बात अब किसी से भी छुपी नहीं है। Congress Vs Bjp यह चुनावों में साफ तौर पर सामने आ जाएगा।

वन्दना वर्मा

कांग्रेस करेगी हर समस्या को दूर

कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी मेंबर, congress party members, congress vs bjp, congress vs bjp work in hindi, congress vs bjp comparison, rahul Gandhi, PM MODI, Narendra Modi, MorningNewsIndia, MNI

महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, चुनाव, शिक्षा, बेराजगारी ये वो खास बाते हैं जिनसे जनता परेशान हो चुकी है। इनसे लड़ने के लिए ही जनता तैयार हो चुकी है। Congress Vs Bjp इसलिए ही कांग्रेस राजस्थान में 22 से 23 सीटें लाने की तैयारी कर रही है। वहीं बीजेपी जो 400 पार की बातें कर रही है वो भी पूरी नहीं होने वाली। वहीं बीजेपी कांग्रेस के मेंबर को तोड़ कर अपनी पार्टी में मिला रही है तो क्या उसके पास कोई वाशिंग मशीन है जो वो नेता वहां जाकर अच्छे हो जाते हैं। आज की स्थिति में बेरोजगारी अपने चरम पर है, सारे स्टार्टअप बंद हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ही लोगों के लिए कुछ कर सकती है।

अरविंद नागर

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool