Holi Ke Totke: होली की रात मानेंगी महालक्ष्‍मी, ऐसा करने से बरसेगी कृपा

Ambika Sharma
3 Min Read

Find Us on Socials

Holi Ke Totke: पूर्णिमा के दिन होली की रात होती है। इस दिन मां महालक्ष्‍मी को प्रसन्‍न किया जा सकता है। हर इच्‍छा को पूरा करने के लिए होली की रात मां लक्ष्‍मी की कैसे पूजा करनी है बस यह जानने की जरूरत है। इससे मनोकामनाएं भी पूरी होंगी और मां लक्ष्‍मी आपपर कृपा बरसाएंगी। हर काम में सफलता पाने के लिए और धन की की को दूर करने के ​लिए होली की रात को कुछ छोटे से उपाय किए जा सकते हैं। होली की रात मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने में कुछ अचूक उपाय किए जा सकते हैं।

होली की रात मां लक्ष्‍मी को लगाएं इस मीठे का भोग

मां लक्ष्‍मी को खीर बहुत प्रिय होती है। होली की रात में माता लक्ष्‍मी के भोग के लिए दूध, मखाने और केसर की खीर बनाकर अर्पित करें। मां लक्ष्‍मी इससे खुश होकर सुखी और संपन्‍नता का वरदान देती हैं। इसके बाद बची हुई खीर को जरूरतमंद बालिकाओं में दान करें और परिवार में सभी प्रसाद लें।

होलिका अग्नि में इन चीजों को डालने से खुलेगी किस्मत

नारियल से करें उपाय

श्रीफल यानी कि नारियल मां लक्ष्‍मी को बहुत प्रिय होता है। इसके लिए होली के दिन नारियल को ऊपर से फोड़कर मिसरी भर लें। इसे होलिका में चढ़ाएं। ऐसा करने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूर होती है। इसे चढ़ाने के बाद जलती हुई होलिका के 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए।

द्वार पर जलाएं दीपक

होलिका दहन के बाद घर लौटने पर घर के मुख्‍य द्वार पर दो दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपके घर में खिंची चली आती हैं और परिवार में खुशियों का वास होता है।

Holi Healthy Ubtan होली पर ये उबटन करेगा कमाल, चमक जाएगी त्वचा

गोमती चक्र है सुखों का खजाना

होली की रात को 21 गोमती चक्र भगवान शिव के मंदिर में चुपचाप शिवलिंग पर चढ़ा दें। इतना करने से माता लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बरसेगी। सुख समृद्धि का घर में वास होगा। इस दिन गरीबों को भोजन करवाने का भी खास महत्व होता है।

Find Us on Socials

Share This Article
2 रुपए किलो गोबर खरीद कर 50 रुपए किलो तक कमाएं 45 हजार से भी कम में आती हैं ये 4 बाइक समलैंगिक है ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 9 रहस्य Animal में बॉबी देओल वाले गाने की यह रही लिरिक्स और हिंदी अर्थ ये हैं देश की 10 सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक, देखते ही दिल हार बैठेंगे भारत सरकार की चेतावनी, बर्बाद हो सकते है Samsung Users, जानिए मामला मच्छरों से बचाएगा छुटकु सा डिवाइस, फोन से कनेक्ट करके चलेगा ‘सरिस्का टाइगर अभ्यारण्य’ में बाघ ही नहीं, ये चीजें भी हैं देखने लायक Electric Honda Activa, पेट्रोल का खर्चा नहीं, फीचर दमदार 2024 में कमाई करने के लिए 5 AI Tool